तो आज हम आपके साथ बादाम शेक का रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, इसमें बादाम के साथ साथ आपको पिस्ता, केशर और इलाइची का भी स्वाद मिलने वाला है। बादाम शेक रेसिपी बहुत ही आसान रेसिपी है,आप इसे बहुत ही कम समय में घर पर ही बना सकते हैं। तो चलिए अब सुरु करते है।
कुल समय: 30 - 35 मिनट्स
तैयार करने में समय : 5 -10 मिनट्स।
पकने में समय: 20 मिनट्स।
कितने लोगो के लिए: 3 लोगो के लिए।
बादाम शेक बनाने की आवश्यक सामग्री Essential Ingredients for Badam Shake
2 केशर 10 धागा।
3 दूध 1 लीटर।
4 हरी इलाइची 5( पाउडर )।
5 कस्टर्ड पाउडर 2 चम्म्च।
6 क्रीम 2 चम्म्च (वैकल्पिक )।
7 चीनी 4 चम्मच।
8 पिस्ता 10 बारीक़ कटा हुवा।
बादाम शेक रेसिपी हिंदी में Steps Of Badam Shake Recipe In Hindi।
2 भीगे हुवे बादाम का छिलका को हटा लेंगे, छिले हुवे बादाम का मिक्सी में थोड़ा कच्चा दूध के साथ पेस्ट बना लेंगे।
3 बादाम के पांच दाने को बारीक़ काट लेंगे और साथ में पिस्ता के दाने को भी बारीक काट लेंगे ये दोनों गार्निश करने में यूज़ करेंगे।
4 सबसे पहले हम दूध को एक बर्तन में मीडियम गैस पर गर्म करेंगे, दूध में उबाल आने के बाद उसमे केशर के धागे और इलाइची पाउडर को मिलाकर चलाएंगे।
5 दूध को थोड़ा सा गढ़ा होने के बाद चीनी को दूध में डालकर घुल जाने तक चलाएंगे चीनी को घुल जाने के बाद उसमे बादाम पेस्ट को डालेंगे और चलाकर कर मिक्स करेंगे मिक्स हो जाने के बाद उसे 3 मिनट्स तक पकने देंगे।

6 अब इसमें कस्टर्ड पाउडर को थोड़ा-थोड़ा करके दूध को चलाते हुवे मिक्स करेंगे, मिक्स हो जाने के बाद 4-5 मिनट तक इसको धीमी गैस पर पकने देंगे जिससे दूध थोड़ा और गाढा हो जाये।
7 दूध गाढ़ा हो जाने के बाद इसमें हम बारीक़ कटे हुवे पिस्ता और बादाम के आधे भाग को दूध में मिला दें।
8 अब अच्छे से चलाते हुवे क्रीम को मिक्स करेंगे, अब गैस को बंद कर देंगे और कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ देंगे।
9 शेक को कांच के ग्लास में डालेंगे और कटे हुवे बादाम पिस्ता और केशर के धागे से गार्निश करेंगे ।
10 अब कुछ देर फ्रीज़ में ठंडा होने के लिए रखेंगे। अब शेक सर्व करने के लिए तैयार है।
इससे भी देंखें।
आसा है आपको हमारी यह बादाम शेक रेसिपी पसंद आयी होगी। अगर इससे जुडी कोई भी सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
जवाब देंहटाएं