गाजर का हलवा रेसिपी हिंदी में Gajar Ka Halwa Recipe In Hindi
गाजर का हलवा भारतीयों के लिए एक बहुत ही खास व्यंजन है, खास कर पर्व त्योहारों में गाजर का हलवा बनना तो बहुत ही आम बात है. शादी हो या पार्टी इस मौके पर गाजर का हलवा लोगो की पहली पसंद होती है. गाजर का हलवा अपनी स्वाद और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी गुणों के वजह से भी ज्यादा प्रचलित है. गाजर का हलवा में मुख्य रूप से गाजर, ड्राईफ्रूट, दूध,घी और चीनी का उपयोग किया जाता है.
तो चलिए स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर गाजर का हलवा को बनाना सुरु करते हैं.
रेसिपी भारतीय।
तैयारी में समय 15 मिनट।
पकाने का समय 40 मिनट।
कितने लोगो के लिए 4 लोगो के लिए।
गाजर का हलवा बनाने की आवश्यक सामग्री Essential Ingredients fore Gajar ka Halwa.
1 गाजर 1 किलोग्राम।
2 छुहारा 250 ग्राम।
3 बादाम 5 बारीक़ काटा हुवा।
4 दूध 2 लीटर।
5 घी 5 टेबल स्पून।
6 किसमिस 20 दाना।
7 काजू 10 बारीक़ कटा हुवा।
8 चीनी 100 ग्राम।
9 हरी इलाइची 10 (पाउडर)।
10 पिस्ता 5 कटा हुवा।
तैयारी Preparation.
1 गाजर को छीलकर कद्दूकस करले।
2 छुहारे को रात में भिगोकर मिक्सी में पेस्ट बनाले।
3 इलाइची के दाने का पाउडर बनाले।
4 बादाम और पिस्ते को छोटे टुकड़ो में कतरले, इसको गार्निशिंग में प्रयोग करेंगे।
गाजर का हलवा बनाने की विधि Gajar Ka Halwa Banane Ki Vidhi.
1 एक कढ़ाई में घी को डाले और उसमे कद्दूकस किया हुवा गाजर को डालकर 5 मिनट तक लगातार चलाकर भुने।
2 थोड़ा भून जाने के बाद छुहारे का पेस्ट मिलाये और दो मिनट तक भुने।
3 अब दूध को डाले और चलाकर अच्छे से मिला दे और मीडियम आंच पर उबाल आने दे, उबाल आने के बाद बीच-बीच में चलाकर 20 मिनट तक पकने दे।
4 जब हलवा थोड़ा गाढ़ा हो जाये और दूध सूखने लगे तो बराबर चलकर 2 मिनट तक और पकाये।
5 अब इसमें काजू, किसमिस, इलाइची पाउडर, और चीनी को मिलाकर अच्छे से मिक्स करदे और 3-4 मिनट तक पकाये।
6 अब गैस को बंद करदे और हलवा को बॉल में निकालकर बादाम, पिस्ता और किसमिस से गार्निश करदे।
7 आप हलवा को भोजन या नास्ते में स्वीट्स के रूप में सर्व कर सकते हैं।
ध्यान देने योग्य बातें
1 आप हलवा में खोया को भी ऐड कर सकते हैं, इससे टेस्ट में इजाफा होगा।
2 गार्निशिंग में आप बादाम, पिस्ता के साथ साथ नारियल का बुरादा भी ऐड कर सकते हैं।
3 हलवा में चीनी को लास्ट में ही डाले इससे हलवा सॉफ्ट बनेगा।