मलाई कोफ्ता एक क्रीम से युक्त स्वादिस्ट व्यंजन है, इसका नाम लेते ही खाने को जी करता है ,मलाई कोफ्ता को आलू , क्रीम , पनीर के अलावे कुछ सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है।
मलाई कोफ्ता को आप घर के किचन में उपलब्ध वस्तुओ से बना सकते हैं, इसके लिए किसी खाश इंग्रेडिएंट्स की जरुरत नहीं होती है।
मलाई कोफ्ता को नान या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं।
मलाई कोफ्ता का नुट्रिशन फैक्ट्स।
प्रति सर्विंग साइज : 141 ग्राम (260 कैलोरीज)
फैट: 17 ग्राम।
कोलेस्ट्राल: 30 मिलीग्राम।
सोडियम: 550 मिलीग्राम।
कार्बोहायड्रेट: 16 ग्राम।
प्रोटीन: 10 ग्राम।
तैयारी में समय: 10 मिनट।
पकाने में समय : 1 घंटा।
कितने लोगो के लिए: 2 लोगों के के लिए।
मलाई कोफ्ता बनाने सामग्री। Ingredients Of Malai Kofta।
कोफ्ता बॉल बनाने के लिए।
1 गाजर: 1/4
2 फूलगोबी: 1/2 कप।
3 पत्तागोवी:1/2 कप।
4 फ्रेंचबीन : 1/2 कप।
5 आलू : 3 मीडियम।
6 पनीर: 100 ग्राम।
7 गरम मसाला पाउडर: 1 टीस्पून।
8 लालमिर्च पाउडर: 1 टीस्पून।
9 अदरक लहसुन पेस्ट: 2 टीस्पून।
10 नमक: स्वादनुसार।
11 कॉर्न स्टार्च: 4 टीस्पून।
12 काली मिर्च पाउडर: 1/2 टीस्पून।
13 तेल: 3 कप तलने के लिए।
ग्रेवी के लिए सामग्री।
1 अदरक: 1 इंच।
2 लहसुन की कलियाँ : 10
3 काजू : 15
4 प्याज: 3 (लम्बी कटी हुई)।
5 टमाटर: 2 (मीडियम साइज कटी हुई)।
6 नमक: स्वादनुसार।
7 बटर: 2 टीस्पून।
8 बड़ी इलाइची: 2
9 फ्रेश क्रीम: 4 बड़ी चम्मच।
10 काली मिर्च: 10 दाना।
11 तेज पत्ता: 1
12 दालचीनी: 1 इंच।
13 जीरा: 1/2 टीस्पून।
14 हल्दी पाउडर: 1 टीस्पून।
15 लालमिर्च पाउडर: 1 टीस्पून।
16 धनिया पाउडर: 1 टीस्पून।
17 जीरा पाउडर: 1 टीस्पून।
18 गरम मसाला पाउडर: 1 टीस्पून।
बनाने से पूर्व तैयारी।
1 सब्जियों को एक चॉपर में चोप करले।
2 आलू को बॉयल कर छिलका उतार लें।
3 ग्रेवी के लिए प्याज को लम्बी काटले।
मलाई कोफ्ता बनाने की विधि। Malai Kofta Banane Ki vidhi .
1 एक बर्तन में आलू, सब्जियों और पनीर को मिक्स करे।
2 अब इसमें एक टीस्पून गरम मसाला पाउडर, एक टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, एक टीस्पून अदरक लहसुन पेस्ट, नमक स्वाद अनुसार, काली मिर्च पाउडर 1/4 टीस्पून और अंत में 3 बड़ी चम्मच कॉर्न फ्लोर डालकर इसको अच्छे से मिक्स करले।
3 मिक्सचर को ज्यादा सॉफ्ट न बनाये अगर सॉफ्ट हो तो इसमें थोड़ा कॉर्न फ्लोर को मिक्स करदें।
अब हाथ में तेल लगाकर मिक्सचर से कोफ्ता के लिए गोलाकार बॉल बनालें।
4 अब एक पैन में तेल डाले और मीडियम फ्लेम पर बॉल को डीप ब्राउन फ्राई करले।
5 अब ग्रेवी बनाने के लिए एक पैन में दो चम्मच तेल को डाले और गर्म होने दें और इसमें कटी हुई अदरक, लहसुन, काजू और प्याज को डालकर मुलायम होने तक भुने।
6 मुलायम हो जाने के बाद इसमें कटी हुई टमाटर और स्वादानुसार नमक को डाले और दो मिनट तक भुने।
7 अब गैस को बंद करदे और इसको ठंडा होने के बाद ,मिक्सी जार में ब्लेंड करले।
8 अब एक पैन में एक बड़ी चम्मच तेल डाले और एक छोटी चम्मच बटर या घी डाले और गर्म होने दें।
9 अब इसमें एक बड़ी इलाइची तोड़ कर डाले, थोड़ी सी काली मिर्च, एक तेजपत्ता, एक इंच दालचीनी, और 1/2 चम्मच जीरा को डाले।
10 अब इसको चलते हुए दो मिनट तक पकालें और गैस को बंद करदे ताकि मसाला जले नहीं और तेल को थोड़ा ठंडा होने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, लालमिर्च पाउडर को डाले और चलाकर मिक्स करले।
11 मिक्स होने के बाद गैस को ऑन करले और अब ब्लेंड किया हुवा मशालों को डाले और दो मिनट तक भुने।
12 अब इसमें एक टीस्पून धनिया पाउडर,आधा चम्मच जीरा पाउडर और आधा चम्मच गरम मसाला डाले और मिक्स करके इसको ढक कर दो मिनट तक पकने दे।
13 अब इसमें दो कप पानी को डाले और चलाकर मिक्स करले और ढक कर दो मिनट तक पकाले।
14 करी में उबाल आने के बाद ढक्कन को हटाकर दो मिनट तक पकने दे और अब इसमें दो बड़ी चम्मच फ्रेश क्रीम को मिलाकर मिक्स करले।
15 करि में हल्का मिठास लाने के लिए एक चम्मच हनी या चीनी को मिक्स करे।
16 सर्व करने के लिए प्लेट मे कोफ्ता बॉल कों डाले और उसके ऊपर से ग्रेवी को डाले औरअब फ्रेश क्रीम डाले और सर्व करे।
ध्यान देने योग्य बातें।
1 कोफ्ता के बॉल मिक्सचर में प्याज नहीं डाले, प्याज मॉइस्चर रिलीज़ करता है जिससे बाल सॉफ्ट होकर तेल में घुल सकता है।
2 कोफ्ता बॉल मिक्सचर में आलू की तुलना में सब्जियों की मात्रा 1/4 होनी चाहिए।
3 कॉर्न स्टार्च के जगह आप मैदे का इस्तेमाल कर सकते हैं.
4 कोफ्ता बॉल को आप अपने अनुसार बड़ी या छोटी बना सकते हैं।
5 सर्व करने के लिए कोफ्ता बॉल को डायरेक्ट गर्म करि में न डाले, बॉल को प्लेट डालने के बाद ग्रेवी को ऊपर से डाले।