गोंद के लड्डू रेसिपी: गोंद के लड्डू के नाम सुनते ही मुँह में पानी आने लगता है। क्योंकि इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। गोंद का लड्डू मुँह में जाते ही घुल जाता है। वैसे तो गोंद के लड्डू को सर्दियों में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन इसे आप कभी भी खा सकते हैं। गोंद के लड्डू का ताशीर गर्म होने के वजह से इसको सर्दियों में ज्यादा खाया जाता है। सर्दियों में शरीर का ताकत को बरकरार रखने और ठण्ड में शरीर को गर्म रखने के लिए गोंद का लड्डू बहुत ही कारगर शाबित होता है।
गोंद के लड्डू स्वादिस्ट तो होता ही है साथ ही यह शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है। गोंद के लड्डू को बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स, खाने वाला गोंद, चीनी और घी की आवश्यकता होती है। अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो आपको गोंद के लड्डू को जरूर ट्राई करना चाहिये। आप इसके स्वाद के दीवाने हो जायेंगे।
आपने अगर गोंद के लड्डू को घर पर कभी नहीं बनाया है तो आप इस गोंद के लड्डू के रेसिपी को जरूर ट्राई करें। इस रेसिपी से आप से आसानी से घर पर ही गोंद का लड्डू को बना सकते हैं। तो चलिए अब हमलोग गोंद के लड्डु को बनाना शुरू करते हैं।
- पूर्व तैयारी में समय: 15 मिनट।
- पकाने में समय: 50 मिनट।
- कुल टाइम: 65 मिनट।
- कितने लोगों के लिए: 4 लोगों के लिए।
गोंद के लड्डू बनाने के सामग्री। Gond Ke Laddu Banane Ke Samagri।
- खाने वाला गोंद: 1/2 कप।
- चीनी: 1/2 कप।
- बादाम: 1/4 कप।
- पिस्ता: 1/4 कप।
- काजू: 1/4 कप।
- मखाना: 1/2 कप।
- अखरोट: 1/6 कप।
- गेहूँ आटा: 1/2 कप।
- मेथी दाना: 1 टीस्पून।
- खसखस(poppy seeds): 1 टीस्पून।
- घी: 1/2 कप।
गोंद के लड्डू बनाने की विधि। Gond Ke Laddu Banane Ki Vidhi।
1 एक पैन में एक चम्मच खसखस और एक चम्मच मेथी दाना डालें।
2 अब इसको लौ फ्लेम पर एक मिनट तक रोस्ट करे। रोस्ट करने के बाद एक अलग बर्तन में निकाल कर रखलें।
3 अब एक पैन के दो टीस्पून घी डाले और गर्म करें।
4 अब इसमें गोंद को डाले और एक मिनट तक फ्राई करें।
5 जब गोंद पॉपकॉर्न के जैसा हो जाये तब ये रोस्ट हो चूका है, इसको भी मेथी वाले बर्तन में रखले।
6 इसी पैन में एक चम्मच घी डालें और अब इसमें मखाने को डाले।
7 मखाने को एक मिनट तन रोस्ट करने बाद इसको भी इसी बर्तन में निकालकर रखें।
8 इसी पैन में दो चम्मच घी को डाले और हल्का गर्म होने दें।
9 जब घी गर्म हो जाएँ तब इसमें ड्राई फ्रूट्स को डाले।
10 ड्राई फ्रूट्स में मैंने बादाम, काजू ,पिस्ता, और अखरोट को लिया है, आप चाहे तो अपनी पसंद की कोई भी ड्राई फ्रूट्स को डाल सकते हैं।
11 अब इसको एक मिनट तक हल्का ब्राउन होने तक भून लेना है।
12 हल्का ब्राउन कलर आने के बाद इसको एक बर्तन में निकालकर रखलें।
13 अब इसी पैन में एक चम्मच घी को डालें और थोड़ा गर्म होने दें।
14 अब इसमें एक कप गेहूं के आंटे को डाले और तीन से चार मिनट तक भुने।
15 आंटे को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनना है, जिस तरह से हलवा बनाने के लिए गोल्डन ब्राउन होने तक भुना जाता है।
16 रोस्ट किया हुआ आंटे को एक मिक्सिंग बॉल में निकालकर रखले जिसमे बाकी के सभी सामग्रियों को मिक्स करेंगे।
17 हमने सारी सामग्रियों को अलग अलग रोस्ट कर लिया है, अब इसको ग्रैंडिंग कर रोस्ट किया हुवा आंटे के साथ मिक्स करेंगे। तो चलिए अब आगे का प्रोसेस सुरु करते हैं।
18 अब एक ग्रैंडिंग जार में मखाना, खसखस, और मेथी दाना को डाले।
19 अब इसका दरदरा ग्रैड करले। बहुत ज्यादा फाइन पाउडर के जैसा ग्रैंड नहीं करना है हल्का दानेदार ही ग्रैंड करें।
20 ग्रैंड करने के बाद अब इसको मिक्सिंग बॉल में निकालकर रखें।
21 अब रोस्ट किया हुवा ड्राई फ्रूट्स को इसी जार में डालकर इसको भी ग्रैंड करलें।
22 ग्रैंड करने के बाद इसको मिक्सिंग बॉल में डाले।
23 अब हमें चीनी को बारीक़ ग्रैंड करना है, इसके लिए हम एक कप चीनी को ग्राइंडिंग जार में डालेंगे और बारीक़ ग्रैंड करेंगे। अगर आपके पास चीनी पाउडर हो तो आप इसको यूज़ कर सकते है।
24 चीनी को ग्रैंड करने के बाद इसको भी मिक्सिंग बॉल में डालें।
25 सारी सामग्रियों को डालने के बाद अब इसमें एक चौथाई चम्मच इलाइची पाउडर को डालें।
26 अब हाथों से अच्छी तरह से मिक्स करलें।
27 अब एक पैन में दो टीस्पून घी को डालें और थोड़ा सा गर्म करें।
28 अब इसमें मिक्सर को डाले और एक मिनट तक लौ फ्लेम पर चलाकर भुने।
29 इसको एक मिनट से ज्यादा देर तक नहीं भूनना है क्योंकि इसको पहले ही हमलोग रोस्ट कर ग्रैंड किये हैं।
30 एक मिनट के बाद गैस को बंद करदें और अब इसको वापस मिक्सिंग बॉल में डाले और थोड़ा सा ठंडा होने दे। ध्यान रखे इसको पूरा ठण्डा नहीं करना है नहीं तो लड्डू का शेप नहीं बन पायेगा।
31 थोड़ा सा ठंडा होने के बाद अब इसको हाथो से गोल शेप में लड्डू बनालें।
32 अब इसको आप 15 दिनों तक स्टोर कर कर रख सकते हैं और जब चाहें तब खा सकते हैं, अपने आने वाले गेस्ट को भी खिला सकते हैं।
इसे भी देखें।